- Hindi News
- राशिफल
- 01 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते है आपके सितारें
01 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते है आपके सितारें
मेष
वृष
आज व्यापार में नया अनुबंध कर सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपका झगड़ा हो सकता है। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ कार्य करेंगे, तो परिणाम बेहतरीन तरीके से मिलेंगे।
मिथुन
आज जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिजनों का रुख सहयोगात्मक रहेगा। घर की जिम्मेदारियां आपको संभालनी होंगी। गरिष्ठ भोजन के सेवन से आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है।
कर्क
आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। अपने शौक को पूरा करने में समय लगा सकते हैं। दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें।
सिंह
आज व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में काफी लाभ मिल सकता है। आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा।
कन्या
आज आपको लक्ष्यों के प्रति सहज रहना चाहिए। समय पर काम नहीं होने से तनाव हो सकता है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी,लेकिन इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
तुला
आज दांपत्य और प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी।
वृश्चिक
आज बातचीत के माध्यम से कई सारी परेशानियां सुलझने की संभावना बन सकती है। आत्मविश्लेषण में समय जरूर व्यतीत करें। धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय और धन बर्बाद न करें।
धनु
आज निजी संबंधों में प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में आप नया प्रयोग कर सकते हैं जिसमें शीघ्र ही आपको सफलता भी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें।
मकर
आज जॉब में बदलाव के के विषय में सोच सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। रूढ़िवादी विचारों से आपको बचना चाहिए। इससे लोग आपके बारे में गलत राय भी बना सकते हैं।
कुंभ
आज साझेदारी वाले कार्यों के लिए समय उत्तम है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे लोगों का जॉब में स्थानांतरण या विभागीय बदलाव हो सकता है। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
मीन
आज उतना ही काम करें जितना आप संभाल सकते हैं। झूठे वायदे करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।