अंडरआर्म्स के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा फायदा

चाहे कोई भी मौसम हो अंडरआर्म्स को कालेपन का सामना करना पड़ता है, इसी वजह से शादी हो या पार्टी लोग स्लीवलेस कपड़े पहनने से हिचकिचाने लगते हैं। खासकर लड़कियों को इसकी वजह से काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। 

आमतौर पर महिलाएं बगल की नाजुक त्वचा पर केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप एक हफ्ते में अंडरआर्म्स की डार्कनेस दूर कर सकती हैं। 

यह भी पढ़े - लगातार संबंध बनाना सेहत के लिए हानिकारक तो नहीं?

ऐलोवेरा जेल 

ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप फेशियल स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर करती होंगीं, यही तरीका आपको अंडरआर्म्स के लिए करना है। बता दें ये नेचरल एक्सफॉलिएटर के तौर पर काम करता है और ये डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इसके रेगुरल यूज से बगल का कालापन आसानी से दूर हो जाएगा। 

आलू का यूज 

कच्चा आलू भी नेचुरल ब्लीच का काम करता है, इसे चिप्स के आकार का छीलकर अगर डार्क अंडरआर्म्स पर लगाया जाए तो इससे बगल की गंदगी साफ हो जाती है। आप चाहें तो आलू का रस निकालकर कॉटन बॉल्स की मदद से आर्मपिट पर लगा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में पॉजिटिव रिजल्ट सामने आने लगता है। 

एपल साइडर विनेगर 

एपल साइडर विनेगर की मदद से हमारे अंडरआर्म्स की डेड सेल्स को हटाया जा सकता है, साथ ही ये बेहतरीन डिसइंफेक्टेंट के रूप में काम करता है। बता दें इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालें और इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिक्स करके अंडरआर्म पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धो लें। 

नींबू का इस्तेमाल

आपको बता दें हमारी स्किन के लिए नींबू एक नेचरल ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करता है, इससे न सिर्फ अंडरआर्म्स की डार्क स्किन थोड़ी लाइट हो जाती है, बल्कि डेड स्किन का भी सफाया हो जाता है। अगर हफ्तेभर इस प्रॉसेस को अपनाएंगे तो फर्क साफ नजर आने लगेगा।

नोट- इस खबर में दी गई सलाह केवल आपको जागरूक करने के लिए है। आप किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software