SIPRI report: भारत ने परमाणु हथियारों में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, चीन की भी बढ़ी एटमी ताकत

SIPRI report India Nuclear power: भारत ने परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के(SIPRI report 2024) अनुसार, जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं। पिछले साल भारत ने आठ नए परमाणु बम बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया।

एक साल में चीन ने बनाए 90 परमाणु हथियार
चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है। जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे, जो अब बढ़कर 500 हो गए हैं। SIPRI की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने पहली बार कुछ हथियारों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट मोड पर भी रखा है। चीन की बढ़ती एटमी ताकत भारत समेत दुनिया के कई परमाणु संपन्न देशों के लिए चिंता की बात है।

यह भी पढ़े - स्कूल में लगी भयानक आग में जिंदा जले 17 छात्र, 13 गंभीर

विश्व में 9 देशों के पास  परमाणु हथियार
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, चीन, पाकिस्तान समेत नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजरायल भी शामिल हैं। इन देशों में परमाणु हथियारों पर निर्भरता बढ़ रही है। ये सभी देश अपने परमाणु शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। आधुनिक एटमी ताकतों को अपने जखीरे में शामिल कर रहे हैं। 

रूस और अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
रूस और अमेरिका के पास  सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। दुनिया की सभी परमाणु हथियारों का 90 प्रतिशत हिस्सा इन दोनों देशों के पास ही है। कई देशों ने 2023 में नए परमाणु-सक्षम हथियार सिस्टम तैनात किए हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों पर तैनात 2,100 युद्धक प्रणालियों को हाई ऑपरेशनल अलर्ट मोड में रखा गया था। अलर्ट मोड में रखे गए परमाणु हथियार ज्यादातर रूस या अमेरिका के थे।

प्रमुख परमाणु हथियार संपन्न देश:

  • रूस: 4,380
  • अमेरिका: 3,708
  • चीन: 500
  • फ्रांस: 290
  • ब्रिटेन: 225
  • भारत: 172
  • पाकिस्तान: 170
  • इजरायल: 90
  • उत्तर कोरिया: 50
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software