रील बनाने के दौरान रेलिंग से टकराई थी बस, घायलों को देखने सिविल पहुंचे कलक्टर

पालनपुर। बनासकांठा जिले के अंबाजी और दांता के बीच त्रिसुलिया घाट हनुमान मंदिर के पास बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को पालनपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बस चालक रील बना रहा था। इस दौरान उसने सड़क के चार बंपर से भी बस उछालते हुए ले जा रहा था। यात्रियों के मना करने के बावजूद भी उसका रील बनाना जारी रहा था। मृतकों में धर्मेश बारिया, सद्दाम हुसैन मुस्तुफ मिया खोखर, यश सोलंकी और तेजलबेन सोलंकी (सभी निवासी खेड़ा जिला) के नाम शामिल है। गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति स्थल अंबाजी से सोमवार सुबह खेड़ा जिले के कठलाल निवासी यात्री बस में सवार होकर लौट रहे थे। त्रिसुलिया घाट हनुमान मंदिर के पास बस अचानक रेलिंग से टकरा कर पलट गई, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस में 52 लोग सवार बताए गए हैं।

घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जबकि 25 से अधिक घायलों को पालनपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यात्रियों के अनुसार बस चालक नशे में था और त्रिशूलिया घाट में मोड़ पर रील बनाते समय वह स्टेरिंग को नहीं संभाल पाया। इसके कारण बस सड़क किनारे रेलिंग में से टकराते हुए पलट गई। अंबाजी थाने के पुलिस इंस्पेक्टर आर बी गोहिल ने बताया कि नडियाद और खेड़ा जिले के यात्री रविवार को अंबाजी दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद आज सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच अंबाजी और दाता के बीच त्रिसुलिया घाट पर बस रेलिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इधर, घटना के बाद पालनपुर सिविल हॉस्पिटल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया। जिला कलक्टर मिहिर पटेल, पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों से मिलकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े - एयर शो  में 5 की हुई मौत; 30  भर्ती

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software