- Hindi News
- भारत
- एनआईए ने प्रमुख माओवादी नेता के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
एनआईए ने प्रमुख माओवादी नेता के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
By Ballia Tak
On
पटना। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) को राज्य के मगध क्षेत्र में पुनर्जीवित करने से संबंधित एक बड़ी साजिश का हिस्सा होने के लिए एक प्रमुख नक्सली नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़े - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 100 दिनों में देश की प्रगति के हर क्षेत्र, कारक पर ध्यान देने की कोशिश की
एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि आरोपी विनोद मिश्रा ने मगध क्षेत्र (बिहार के गया और औरंगाबाद क्षेत्र) में प्रतिबंधित संगठन को पुनर्जीवित करने में मदद की थी। यह मामला 10 अगस्त 2023 को भाकपा (माओवादी) के दो शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी से जुड़ा है। मामला दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहे विनोद मिश्रा को 20 मार्च 2024 को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया था।
Edited By: Ballia Tak
खबरें और भी हैं
दबंगों ने महादलित टोला के 70-80 घरों में लगाई आग
By Ballia Tak
बलिया : भाजयुमो नेता की शिकायत पर दरोगा सस्पेंड
By Ballia Tak
Latest News
समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा तीस करोड़ का चैक
19 Sep 2024 06:23:18
गाजियाबाद। बुधवार को गाजियाबाद में रोजगार मेले के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल ग्रुप के चेयरमैन...
स्पेशल स्टोरी
इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
27 Jun 2024 08:00:45
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी....