कोलकाता कांड: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य और ताला थाने के प्रभारी को अदालत में किया गया पेश 

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में चिकित्सकीय संस्थान के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया। सीबीआई ने इस मामले में शनिवार को संदीप घोष के खिलाफ साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप जोड़ा था। घोष भ्रष्टाचार के एक मामले में इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने मंडल को भी गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़ करने और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सियालदह अदालत में उनकी हिरासत का अनुरोध करेंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि सियालदह अदालत के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़े - Aligarh News: Gujarat Police के साथ मिलकर ''जालसाज'' की जड़ों तक पहुंचने में जुटी अलीगढ़ पुलिस, जानें मामला

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software