गुड न्यूज़ : महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक, दो-तीन दिन में मुंबई को भिगोएगा

मुंबई। देश के कई क्षेत्रों में गर्मी और लू से लोग काफी परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत सी मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में राज्य में प्रवेश कर चुका है। वहीं, मानसून रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आ जाएगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के आखिरी तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून आया था। हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून तक आने का अनुमान है। एक सप्ताह के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं है और दो दिनों में बारिश हुई है उसमें भी कमी आएगी।

यह भी पढ़े - तटरक्षक हेलीकॉप्टर दुर्घटना: चालक दल के दो सदस्यों के शव मिले, तीसरे की तलाश जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और झारखंड में लू चल सकती है। यहां तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software