पहले लव मैरिज, फिर पति के दोस्त से प्यार… हैरान कर देगी विष्णु हत्याकांड की कहानी

Bihar News : कटिहार में हुए बहुचर्चित विष्णु मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब एक महीने पहले हुई वारदात में पुलिस ने मृतक विष्णु के दोस्त और उसकी पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की जो कहानी बताई, वह हैरान करने वाली तो है ही, भरोसे के कत्ल की भी है। पुलिस ने सभी आरोपियों से जरूरी पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अक्टूबर को कटिहार मनिया रेलखंड कोरैया पट्टी बैगना रेल लाइन के किनारे पानी के गढ्ढे में एक शव मिला था। शव बोरे में बंद था। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। शव की शिनाख्त विष्णु मंडल के रूप में हुई। जांच के दौरान पता चला कि वह 13 सितंबर से ही लाता था। मौके से मिले साक्ष्यों और विष्णु मंडल के घर वालों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो प्रेम संबंध के इनपुट मिले।

यह भी पढ़े - रेलवे में नौकरी लगते ही भूला 24 महीने का प्यार, घरवालों ने करवा दिया पकड़ौआ विवाह

लव मैरिज के बाद विष्णु से प्यार
पुलिस को पता चला कि विष्णु मंडल का अपने दोस्त फटकन मंडल की पत्नी तमन्ना खातून उर्फ स्वीटी के साथ चक्कर चल रहा था। पुलिस ने स्वीटी के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि कुछ समय पहले ही उसने फटकन के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही फटकन रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चला गया। वहीं स्वीटी की देखदेख की जिम्मेदारी विष्णु को दी थी। इससे विष्णु स्वीटी के करीब आ गया और देखते ही देखते दोनों में प्रेम संबंध बन गया। विष्णु स्वीटी को लेकर एक बार दिल्ली भी गया और वहां से लौटने के बाद दोनों खुलेआम साथ रहने लगे।

इस बात की जानकारी होते ही फटकन गांव लौटा और स्वीटी के साथ मिलकर विष्णु की हत्या की योजना बनाई। इसी क्रम में दोनों ने खाने पीने के बहाने विष्णु को अपने घर बुलाया और शराब के नशे में उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर संजय मंडल की मदद से ठिकाने लगा दिया। यही नहीं, आरोपियों ने विष्णु की बाइक को भी कई टुकड़ों में काट कर अलग-अलग जगहों पर गड्ढा खोद कर जमीन में दबा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने बाइक के सभी पुर्जो को बरामद कर लिया है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software