Braj Mandal Yatra 2024 Live: नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस-कमांडो और घुड़सवार तैनात, इंटरनेट भी बंद

Braj Mandal Yatra 2024 Live: हरियाणा के नूंह में आज सुबह 10 बजे से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। बता दें कि नूंह में पिछले साल 31 जुलाई, 2023 को ब्रजमंडल शोभायात्रा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पूरे शहर में कई घंटों तक बवाल हुआ। 150 से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया, 7 लोगों की मौत भी हुई। इसके अलावा 60 से अधिक एफआईआर और सैकड़ों गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन इस साल ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

यह भी पढ़े - दिल्ली: व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमसीडी वार्ड समिति चुनाव जारी 

नूंह के पांडव कालीन महादेव मंदिर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज सुबह 10 बजे से आयोजन होगा। यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। यह शोभायात्रा 80 किमी की होगी। इसके लिए आयोजकों को 5 घंटे की अनुमति दी गई है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software