Atishi Marlena: आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली के नई मुख्यमंत्री, AAP ने किया ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्थान पर अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। पार्टी आलाकमान ने आज मंगलवार को विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

दरसअल केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। बता दें कि आतिशी इस समय दिल्ली सरकार के सबसे ज्यादा विभाग संभाल रही हैं। उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सबसे अधिक करीबियों में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़े - Engineer's Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस पर अभियंताओं को दीं शुभकामनाएं

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software