1993 Mumbai Bomb Blast : मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी मोहम्मद अलीखान की जेल में हत्या

मुंबई : महाराष्ट्र के कोल्हापुर सेंट्रल जेल में 1993 में मुंबई के बम धमाकों के एक दोषी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। जेल के स्नानागार में नहाने को लेकर अन्य कैदियों के साथ बहस होने के बाद मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान पर हमला किया गया। खान बम विस्फोट मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि जेल में न्यायिक हिरासत पर आए पांच आरोपियों ने रविवार (2 जून) को इस घटना को अंजाम दिया।
 
बता दें कि 12 मार्च 1993 में एक के बाद एक 12 बम धमाके मुंबई में हुए थे, जिसमें करीब 300 लोगों की जान गई थी। करीब डेढ़ हजार लोग घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट कांड में मोहम्मद अलीखान को विशेष टाडा अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मोहम्मद अली खान कोल्हापुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह सभी कैदी पानी की टंकी के पास इकट्ठा हुए। इस दौरान मोहम्मद अलीखान की अन्य कैदियों से किसी बात पर बहस हो गई। जिसमें प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेता जी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास सिद्ध ने ड्रेनेज का ढक्कन निकालकर मोहम्मद अलीखान के सिर पर मार दिया। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
 
मोहम्मद अलीखान की हत्या के बाद कोल्हापुर की जेल में बंद मुंबई धमाकों के अन्य आरोपियों की सुरक्षा जेल प्रशासन ने बढ़ा दी है। वहीं, कोल्हापुर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस पांच कैदियों को हिरासत में लेकर पूछाताछ कर रही है।
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software