आज का इतिहास: अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत, जानें 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1340- इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये। 1524- वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए। 1639- अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत। 1654- इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1846- अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया। 

1897- ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई। 1911- फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत। 1916- अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म। 1920- भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म। 1939- प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म। 1977- जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म।

1981- मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 2008- चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो-7’ का प्रक्षेपण किया। 2010- हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन। 2015- सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा। 

2018- महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने। 2020- मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से निधन। 2020- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया। इसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली।  

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software