अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का ट्रेलर रिलीज, देखें VIDEO

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अनिल कुमार उपाध्याय निर्मित-निर्देशित कलयुगी ब्रह्मचारी 2 के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच मजेदार और रोमांचक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' बहुत ही फुल इंटरटेनिंग है, इसका ट्रेलर कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार होने वाली है, जो हर किसी को बहुत पसंद आएगी। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। मेरी गुजारिश है कि जब भी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो आप सभी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जरूर जाइएगा। यह फ़िल्म फुल टू धमाल मचाने वाली है। 'कलयुगी ब्रह्मचारी 2' को काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित किया गया है। 

फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी और अन्य हैं।इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संगीतकार साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह, काट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता हैं। बैकग्राउण्ड म्यूजिज वैभव – राजू, विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है। 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Latest News

एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान एडेड स्कूलों में 22 से अधिक फर्जी नियुक्तियां, DIOS ने रोका वेतन ; लगभग 2 करोड़ हो चुका है एरियर भुगतान
मऊ : प्रबंधक और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक की मिली भगत से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले एक वर्षों...
बलिया : नहीं रहे पं. सुधाकर मिश्र, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र से था गहरा रिश्ता ; जानिए जनसंघ से भाजपा तक इनका राजनीतिक सफर
बलिया : त्यागपत्र व नियुक्ति, वेतन, पेंशन तथा ग्रेज्युटी भुगतान के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत 
महिमा फिजियोथेरेपी क्लीनिक में मरीजों को दी जा रही फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा
Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software